
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एंटी करप्सन ब्यूरो (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की ओर से रांची स्थित सेवानिवृत खनन संयुक्त सचिव आनंद मोहन ठाकुर के आवास पर छापामारी की. वहां से एसीबी की टीम ने 28 लाख 14 हजार रुपये नगद घर से बरामद किया गया है. डीएसपी जीतेंद्र दुबे के नेतृत्व में यह छापामारी रांची के नामकुम स्थित चाय बगान कलिंगनगर स्थित उनके आवास पर की गयी, जिसमें उनके पास से 500 और 2000 रुपये के नोट बरामद किया गया. एंटी करप्सन ब्यूरो की ओर से आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में पीइ 38/15 दर्ज किया गया है, जिसमें उनको आरोपी बनाया गया है.

इस मामले की जांच जमशेदपुर के एसीबी इंस्पेक्टर नागेंद्र मंडल द्वारा किया जा रहा है. उनको ही जांच अधिकारी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि खनन विभाग में आनंद मोहन ठाकुर काफी वर्षों तक सेवा दी और बाद में वे संयुक्त सचिव के पद पर रिटायर हुए. बताया जाता है कि श्री ठाकुर राजनीतिक रसुख रखते थे और काफी काला धन कमाया है. रिटायरमेंट के पहले ही उनके खिलाफ आय से अधिक संपति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच जमशेदपुर एसीबी को दी गयी है. इस मामले की अभी जांच जारी है. वैसे 28 लाख रुपये कैश की गिनती करने में ही अधिकारियों के पसीने छूट गये थे. काफी मशक्कत के बाद हाथों से ही कैश की गिनती की गयी. हालांकि, अभी संयुक्त सचिव खनन विभाग को अपना पक्ष रखने की इजाजत दी जायेगी.






