
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के खरसांवा थानान्तर्गत खरसांवा कुचाई रोड पर कमांडर गाड़ी के टक्कर से मोटरसाईकिल सवार 25 वर्षीय सुनील मुंडा की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक सुनील मुंडा कुचाई प्रखंड के जोड़ासरजम गांव का रहनेवाला था. वह अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल पर कुचाई से खरसांवा की ओर आ रहा था. तभी कमांडर के धक्के से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






