
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुड़लुंग और मोहरदा इलाके के सरकारी जमीन पर बनाये गये मकानों को तोड़ा गया. यहां बंगला तक बनाया गया था. आलीशान मकान बनाये गये थे. शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में अंचलाधिकारी ने अतिक्रमण को हटाया. यहां मुख्य रुप से माया हेरिटेज बनाया गया था, जिसको तोड़ा गया. यहां दो एकड़ की जमीन पर सरकारी जमीन पर मकान बना दिया गया था, जिसको खाली कराया गया. बताया जाता है कि माया हेरिटेज की बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाया गया था जो करीब डेढ़ एकड़ की जमीन पर बनाया गया था. इसे बुल्डोजर की मदद से अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर तोड़ा गया. यहां गैस गोदाम और अन्य कारोबार भी संचालित किया जा रहा है, जिसको खाली करने की नोटिस दी गयी है. नोटिस देने के बाद ग़गर उनकी ओर से सरकारी जमीन को समय रहते खाली नहीं किया गया तो एक माह के भीतर उसको भी खाली कराया जायेगा. अतिक्रमण को खाली करा दिया जायेगा. सरकारी जमीन को खाली कराने के बाद जिला प्रशासन ने वहां सरकारी जमीन का बोर्ड लगा दिया, जिसमें लिखा गया है कि इस जमीन की खरीद बिक्री वर्जित है और यह सरकार की जमीन है. अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी बलवंत सिंह कर रहे थे.




