जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एटी डॉ नामक पिस्तौल और अन्य हथियारों के कारोबारी कमलजीत सिंह के बेटे सिमरपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कानपुर पुलिस ने छापामारी कर सोनारी आशियाना गार्डेन निवासी सिमरपाल सिंह को बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया. कानपुर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया और फिर उसका मेडिकल जांच कराने के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसको कानपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले गयी. बताया जाता है कि कानपुर निवासी गुरदीप सिंह ने कमलजीत सिंह और सिमरपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानक का एक मामला दर्ज कराया है. कानपुर के कोहना थाने में यह केस दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर कमलजीत सिह और सिमरपाल सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा था. उसके कानपुर स्थित आवास की कुर्की जब्ती की गयी थी. बताया जाता है कि सिमरपाल सिंह को लेकर कानपुर बिष्टुपुर में छापामारी की, जहां से उसको गिरफ्तार किया गया. बताया जाता हैं कि कमलजीत सिंह और सिमर पाल सिंह ने गुरदीप सिंह से बंदूक की दुकान खोलने का ट्रेडिंग लाइसेंस दिलवाने के नाम पर साढ़े 9 लाख रुपए लिए थे और बाद में रुपए वापस करने में आनाकानी करने लगे. इसके बाद 30 जनवरी 2010 को कमलजीत सिंह और उनके बेटे सिमरजीत सिंह के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया गया था. इस मामले में अब जाकर कार्रवाई हुई है.











