जादूगोड़ा: हाता-टाटा मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल ( तेतला) के बच्चो ने शनिवार को जूलॉजिकल पार्क जू का भ्रमण व खूब की मस्ती की व जू का आनंद उठाया. इस दौरान सभी जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी अपने शिक्षकों के माध्यम से लिया.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि डेटन इंटरनेशनल स्कूल, टिमकन फाउंडेशन व टिमकन इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त प्रदत है जो आवासीय विद्यालय के साथ प्लस टू तक की शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. वर्तमान में नामांकन प्रक्रिया नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के लिए जारी है ..(नीचे भी पढ़े)
आज के टूर प्रोग्राम में स्कूल की कोऑर्डिनेटर मुनमुन तिर्की, शिक्षिका झूमा सरकार, मनीषा कारवां, सहायक कर्मचारी सोमवारी मुर्मू एवं असीम पूर्ति समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे .













