
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था अर्पण के मुख्य सदस्यों का जत्था पुरी के जगन्नाथ भगवान के मंदिर में पहुंचकर महाआरती करके समस्त विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की. इस दो दिवसीय दौरे के दौरान संस्था के सदस्यों ने पुरी (ओड़िशा) के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाकर प्रार्थना की. इस धार्मिक यात्रा में संस्था के जुगुन पांडेय, महेश मिश्रा, नवीन तिवारी, प्रिंस सिंह, विभास मजूमदार, विक्रम ठाकुर, सुमन कुमार, शेखर मुखी, रविंदर गिल, नंदकिशोर मुंडा, धीरज चौधरी, सागर चौबे, सूरज चौबे, विक्की तारवे, मोहन दास, राज सिंह, बिट्टू मुखी, सुदेश मुखी, शशि कुमार, पिंटु भिरभरिया, राजू कुमार, परम शेरगिल, दर्शन सिंह, अनुज मिश्रा, लकी जयसवाल, रामा राव मुख्य रूप से शामिल हुए.







