
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट के पास ह्यूम पाइप बस्ती निवासी अंजना देवी को उसकी पुरानी सहकर्मी उषा देवी ने हथौड़े से मारकर घायल कर दिया। उषा के ऊपर मौत का भूत सवार था वह कई बार वार करती रही। हालांकि स्थानीय लोगों के बीच बचाव से अंजना की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने 100 डायल कर पीसीआर को इसकी सूचना दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उषा देवी को पकड़ कर थाना ले गई। वहीं पुलिस ने अंजना को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अंजना ने बताया कि वह उषा के साथ साकची के एक ज्वेलरी दुकान में साथ काम करती थी। दुकान में लेट से जाने पर 2 माह पहले दोनों को मालिक ने निकाल दिया था। हालांकि उसने मालिक से माफी मांगी तो उसे काम पर दोबारा रख लिया गया, पर उषा ने मालिक से बहस कर ली जिसके बाद उसे काम से हमेशा के लिए निकाल दिया गया। गुरुवार की शाम वह काम से अपने घर लौट रही थी। अचानक से उषा ने पीछे से आकर आंख में लाल मिर्च पाउडर रगड़ दिया जिससे आंख में जलन होने लगी उसके बाद उसने अपने पास से हथोड़ा निकाला और सर पर वार करने लगी फिलहाल पुलिस उषा को खाने में रखी हुई है।







