
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में 29 जून को अर्पित कच्छप के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी डेविड टोप्पो ने शनिवार को न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में पुलिस ने डेविड के साथी सुनील रजक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं पुलिस लगातार डेविड की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. पुलिस द्वारा दबाव देने के कारण उसने न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया. इधर पुलिस द्वारा डेविड के आत्मसमर्पण के बाद रिमांड में लेने की तैयारी की जा रही है. डेविड कई मामलों में फरार चल रहा था. बता दें कि 29 जून को पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर डेविड ने अर्पित कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद सुनील ने उसे भागने में मदद की थी.




