जमशेदपुर: जमशेदपुर में देर रात आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 20 के पास कपाली के चांदनी चौक निवासी पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का नाम अरमान अली (21) है, जो हैदराबाद में काम करता था. रात करीब 2 से 3 बजे के बीच जानलेवा हमले का शिकार हुआ. घायल अवस्था में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) रेफर कर दिया गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
अरमान अली-कबीर पॉलिटेक्निक का पूर्व छात्र था और हाल ही में अपने घर कपाली लौटा था. (नीचे भी पढ़ें)
हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है. घायल के पिता ने बताया कि अरमान शब-ए-कद्र की रात (लैलतुल कद्र) जगने के लिए घर से बाहर निकला था. उसने कहा था कि वह सहरी से पहले घर आ जायेगा. तभी उसकी बहन का फोन आता कि उस पर चापड़ से हमला किया गया है और वह गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती है. तभी परिजन वहां पहुंचते है. फिलहाल घायल को टीएमएच से रिम्स रेफर किया गया है. वहीं
पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.














