जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स साउथ गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने विद्यापति नगर निवासी अमन पर चापड़ से हमला कर बु्री तरह से जख्मी कर दिया है.घटना के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.घायल अमन को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया.फिलहाल अमन की हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है.











