
बहरागोड़ा :सेवा ही संगठन के तहत बहरागोड़ा विधानसभा के सभी मंडल के पंचायतों में आज जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क कोरोना किट वितरण के लिए मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और भारत मुंडा समाज के बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह को खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की और से भाजपा पूर्वी सिंहभूम अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह भारत मुंडा समाज के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह के द्वारा उपलब्ध कराया गया है.
श्री मुंडा के द्वारा बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत सभि मंडल के पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के लिए मेडिकल किट भेजा गया है ताकि कोई भी कोरोना संक्रमित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. श्री मुंडा ने कहा है कि कोरोना संक्रमित परिवार भाजपा कमेटी के सदस्यों से संपर्क कर कोरोना किट नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं.मौके पर मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा,एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेब बैठा,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर साव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइयां,मनोज पाल,युवा मोर्चा जिला मंत्री सुमंत होता, राधागोविन्द भोक्ता,स्वरूप सीट,रविकांत सीट,भारत मुंडा समाज बहरागोड़ा ब्लॉक कमिटी के सचिव-नलीन मुंडा,सहसचिव-लखिन्द्र मुंडा,सुशील मुंडा ,गणेश मुंडा ,सोमनाथ मुंडा,महेंद्र सिंह मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.



