जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीती रात दर्जी मोहल्ला निवासी सुशील ठाकुर और उनके पति रेखा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. मारपीट की इस घटना में सुशील ठाकुर और उनकी पत्नी रेखा देवी घायल हुए हैं. रेखा देवी के सिर में चोट लगी है. सुशील ठाकुर को भी काफी चोट आई है. दोनों बागबेड़ा थाने गए थे. पुलिस ने उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों का इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
सुशील ठाकुर ने बताया कि उनके घर के बाहर थोड़ी से जमीन है, जिस पर धर्मू शर्मा, विक्की शर्मा, अजीत शर्मा व अन्य दावा कर रहे हैं. सोमवार की रात धर्मू शर्मा, विक्की शर्मा, अजीत शर्मा, शंभु नाथ समेत पांच लोग उनके घर में घुस आए और सुशील कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी को लाठी-डंडे से जमकर पीटा. सुशील ठाकुर ने बताया कि वह सैलून चलाते हैं. इसी से घर चलता है. हमलावर चाहते हैं कि वह लोग घर छोड़कर चले जाएं तो घर पर कब्जा कर लें. रेखा देवी ने बताया कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की. इसके बाद खुद पहले ही थाने पहुंच गए थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




