जमशेदपुर : बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर “संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत 1 जून से की है. 1 जून को पार्षद डॉ परमार ने चुनाव के समय जारी किए गए 14 एजेंडो पर अपने द्वारा किए गए प्रयास को जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से रखा. संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार आठों पंचायत में आठ-आठ दिन तक चलाया जाएगा. जिसमें पंचायत के लोगों के साथ संवाद कर समस्याओं की सूचि बनाई जाएगी. अपने कार्यकाल के प्रयासों को भी जनता के बीच रखा जाएगा. सुझाव को भी सादर आमंत्रित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
संवाद यात्रा के समाप्ति के बाद सभी पंचायतों के लिए संयुक्त योजना बनाकर आगे के कार्य का प्रयास किया जाएगा. संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार की शुरुआत पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के प्रधान टोला क्षेत्र से की गयी. प्रधान टोला में जाकर वहां के लोगों से संवाद किया गया. मुख्य समस्या सड़क और पानी का बताया गया. नाली सफाई के कार्य का भी निरीक्षण किया गया. संवाद यात्रा में प्रधान टोला में मुखिया जमुना हंसदा, बी के सिंह, बिपिन तिवारी, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार के साथ साथ विनोद कुमार, राजा वर्मा, अशोक दुबे, शशि भूषण सिंह शामिल थें.




