जमशेदपुर : खैरबनी के सामूटोला गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे जमशेदपुर अंचल कार्यालय के राजस्व एवं बन्दोबस्त विभाग के अमीन सहित 8 कर्मचारियों ने खैरबनी कचरा संयंत्र के लिए भूमि का निरीक्षण करने खैरबनी सामूटोला पहुंची. वहीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दिकू मेलगांडी के नेतृत्व में कर्मचारियों का विरोध किया. (नीचे भी पढ़ें)
ग्राम प्रधान दिकू मेलगांडी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला पांचवीं अनूसूची के अन्तर्गत आता है, जहां पेसा अधिनियम 1996 के तहत भूमि अधिग्रहण करने से पूर्व ग्राम सभा की सहमति जरूरी है. परंतु जिला प्रशासन द्वारा संवैधानिक प्रक्रिया नहीं आपनाई गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी अक्रोश है. दिकू ने कहा कि ग्रामीण विगत 14 वर्षों से इस परियोजना का विरोध करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि बिना ग्रामसभा किये वे कोई भी निर्माण कार्य नहीं करने देंगे.




