जमशेदपुर : सामाजिक संस्था जेसीआइ जमशेदपुर पहचान की ओर से आगामी रविवार, 30 जुलाई को बोल बम बाल कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी. यह बाल कांवड़ यात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से सुबह 7 बजे निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मदिर (गुजराती सनातन समाज भवन के पास, रामदास भट्ठा) पहुंचकर संपन्न होगी. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस संबंध में जेसीआइ अध्यक्ष संगीता काबरा और सचिव चांदनी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कूपन पास के माध्यम से हर क्षेत्र से बच्चे शामिल होंगे. पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर कूपन पास के लिए जुगसलाई में जितेन्द्र धूत 9279181741, बिष्टुपुर में मंजु अग्रवाल 7004712621, साकची में पूजा मोदी 9939107208, सोनारी में प्रीति बुधिया 9931072081, मानगो में प्रदीप अग्रवाल 9693008630, आदित्यपुर में सीमा अग्रवाल 9709157643 एवं टेल्को में दीपक गोयल 6200744618 से संपर्क किया जा सकता है.














