जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से रविवार शाम जिला सचिव राजा सिंह के नेतृत्व में मणिपुर की घटनाओं के विरोध में कार्यकर्ता ने अर्धनग्न होकर काला फीता बांध कर विरोध मार्च निकाला. मार्च बिरसानगर गुड़िया मैदान से आरंभ होकर बारीडीह गोलचक्कर पहुंचा जहां केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया.(नीचे भी पढ़ें)

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने इस अवसर पर कहा कि मणिपुर की घटना का विडियो देख पूरा देश शर्मसार है. धर्मेंद्र ने सवाल किया कि मणिपुर बनाम राजस्थान या कहीं और भी करने की कोशिश कर रहे हैं सिर्फ़ ये बतायें. उन्होंने पूछा कि क्या उन राज्यों में 79 दिन तक मुख्यमंत्री सब जानते हुए मौन रहे. मामले में 79 दिन बाद पहली गिरफ़्तारी हुई. इतने दिन बाद पता चला एक नहीं ऐसे सैकड़ों मामले हैं. इतने दिन तक गृह मंत्री एवं महिला विकास मंत्री चुप रहे. प्रधानमंत्री भी इतने दिन तक मौन रहे और बोले तो सिर्फ 36 सेकंड. (नीचे भी पढ़ें)

विरोध मार्च को जिला सचिव राजा सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष बबलू झा व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. इस पुतला दहन आक्रोश मार्च में सुल्तान अहमद, जिला सचिव जनाब रिजवी,संजीव रंजन, अमित दुबे, अफसर चिंटू,अहमद सफी बादशाह, अजितेश उज्जैन, अमित दुबे, शशि भूषण प्रसाद, सीनू रेड्डी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, आसिफ, चिनू, इमरान, रतन, गौतम रविदास, जावेद जमाल, प्रिंस मोहसिन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह, अख्तर हुसैन, सिकंदर खान, गुलाम अली, धीरज सिंह, राजू सरकार, टीजे नायर, गौतम रविदास, राजकुमार दास, कृष्णा दास, आजम सफी, एमडी बादशाह, उत्तम मुखी, देवराज, प्रिंस मासी, अजय मासी, जुबेर, संदीप कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, अशोक कुमार, अशोक गोराई एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.














