जमशेदपुर : लौहनगरी के साकची स्थित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था, श्री श्री बाल मन्दिर इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयन्ती मना रही है. साकची बाजार के झंडा चौक स्थित श्री श्री बाल मंदिर में इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर संस्था की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिलकर उहें एक ज्ञापन सौंपा एवं मुख्य बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र के दौरान साकची बाजार में फुटपाथी दुकिने नही लगाने देने की अपील की. इसी प्रकार आगामी 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के जुलूस एवं 7 अप्रैल 2025 को विसर्जन जुलूस के निर्धारित समय पर जुलूस के मार्ग पर आने जाने वाली गाड़ियों को डाइवर्ट करवाया जाए जिससे जुलूस शांतिपूर्वक निकल सके.














