जमशेदपुर : झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को राज्य के वृहत्तर बांग्ला भाषियों की ओर से राज्य के अग्रणी आंदोलनकारी नेता, दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं उनके सुपुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, बहू कल्पना सोरेन एवं समस्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ सम्मिलित रहने का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने समिति के पदाधिकारियों को देख कर उनकी भूरि-भूरि प्रशंशा की एवं गुरुजी की बांग्ला भाषा एवं बांग्ला भाषियों के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया. इस प्रतिनिधि मंडल में नेपाल दास, संदीप सिन्हा चौधरी, पूर्वी घोष, धनंजय दास, वनश्री सरकार, उदय सोम, दिलीप महतो, आशीष मंडल, मोनी बागची, पीताम्बर गोराई आदि शामिल थे.



