
जमशेदपुर : शहर की प्रतिष्ठित बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों को इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिलेगा. सोमवार को क्लब के कर्मचारियों का बोनस समझौता हुआ. मैनेजमेंट के साथ कैंटीन, होटल, रोस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता पर हस्ताक्षर किया गया, जिसके तहत कर्मचारियों को 21171 रुपये न्यूनतम जबकि 38460 रुपये अधिकतम बोनस मिला करेगा. कुल 74 कर्मचारियों के बीच 25 लाख 40 हजार रुपये बांटे जायेंगे. 25 सितंबर तक कर्मचारियों के एकाउंट में पैसे चले जायेंगे. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से टाटा स्टील के वीपी सह क्लब के चेयरमैन उत्तम सिंह, वाइस चेयरमैन सह जुस्को के एमडी तरुण डागा समेत अन्य के अलावा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव ददन सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, संजीव श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किये.



