जमशेदपुर : जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मदिर में गौभक्त डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर के सान्निध्य में मालीराम घनश्याम दास गढ़वाल परिवार की ओर से आयोजित सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान ने सोमवार को विश्राम लिया. विश्व शांति एवं सर्वकल्याण की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्णाहुति मेें उपस्थित भक्तों ने भी भागवत कथा के विश्राम पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी. हवन एवं पूर्णाहुति के बाद लगभग 600 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व गढ़वाल परिवार एवं उनके रिश्तेदारों ने व्यासपीठ की आरती की. इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन सोमवार को कथा के मुख्य प्रसंग प्रद्युम्न जन्म, संबरासुर उद्धार, भगवान के अन्यान्य विवाहों, सुदामा चरित, दत्तात्रेय के 24 गुरु एवं राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा का वर्णन रहे. इस दौरान प्रवचन कर्ता डॉ संजीव कृष्ण ठाकुर ने भजन की प्रस्तुति कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया.(नीचे भी पढ़ें)

कथावाचक ने कहा कि मोह मिटने पर ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है. उन्होंने सुदामा चरित का वर्णन करते हुए कहा कि मित्रता करो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी करो. भक्त सुदामा चरित का वर्णन सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए. महाराज श्री ने आगे बताया कि भगवान की प्रत्येक लीला जीव को बंधनों से मुक्त कराने वाली है. हमें हृदय से प्रभु चरणों में प्रीति उत्पन्न हो जाना ही हमारे मोक्ष के द्वार भी खोल देता है. जब तक जीव मोह में फंसा रहता है, तब तक उसके मोक्ष के द्वार भी बंद रहते हैं. प्रभु का पावन चरित संसार की अनिश्चितताओं का बोध कराकर अनासक्त जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है.(नीचे भी पढ़ें)
इस आयोजन को सफल बनाने में मालीराम गढ़वाल, घनश्याम दास गढ़वाल, राजेश गढ़वाल, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गढ़वाल, सत्यनारायण अग्रवाल, महेश गढ़वाल, संजय अग्रवाल, बासु गढ़वाल, राकेश गढ़वाल, नारायण, वासुदेव, संजय, पवन, सोनू पुष्पा, विमला, रीता, ममता, रितु विनीता, बिन्दिया, सुनीता, नेहा, प्रिया, ट्विंकल, टीशा, मौली, मान्या, भूमि, रोहित, मोहित, कृष्णा, राधव, कार्तिक, वैभव, अथर्व, हिमांशु, हार्दिक, अन्नू आदि का योगदान रहा.














