जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्टूडेंट्स क्लब की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ.पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथ-साथ कॉलोनीवासियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला.भूमि पूजन के साथ ही बारीडीह स्टूडेंट्स क्लब की दुर्गा पूजा की तैयारियों ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है. समिति की ओर से इस वर्ष पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है.समिति के अध्यक्ष जन्मेजय पाण्डेय ने कहा कि इस वर्ष बारीडीह स्टूडेंट्स क्लब का पंडाल एवं मां दुर्गा की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार गणेश पाल द्वारा इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. समिति का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को भव्य पूजा के साथ-साथ बेहतर व्यवस्था और आकर्षक पूजा पंडाल देखने को मिले. इस अवसर पर अध्यक्ष जन्मेजय पाण्डेय, अमित सिंह, दीपक मिश्रा, छोटेलाल, बृजमोहन साहा, रामा शंकर शर्मा, सुमित राजहंस, पीयूष, अभिषेक, अंकित, आशीष झा, अभय सिंह, सियोलोचन शर्मा, गोलू तिवारी, आदित्या सिंह, अलोक कुमार, सुनील गुप्ता, विवेक नमाता, राकेश, सोहन, ओमू दा एवं समिति के गण्यमान लोग उपस्थित है.




