जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया. करीब 5-6 की संख्या में रेनकोट पहनकर पहुंचे अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद और लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूटकर दो बाइक से फरार हो गए. घटना सुबह करीब सवा नौ बजे की बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

उस समय बैंक खुल चुका था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था. बैंक के गार्ड संतोष कुमार के अनुसार, बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे. इससे उनके चेहरे काफी हद तक ढके हुए थे. बैंक में घुसते ही बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
गार्ड ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने बंदूक की बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया. (नीचे भी पढ़ें)

चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकालने के बाद लॉकर में रखे कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.




