जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो आजादनगर स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में एक छात्रा द्वारा दूसरे समुदाय की लड़की को प्रतिबंधिक मांस खिला दिया. इस मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को निष्कासित कर दिया है. बताया जाता है कि विशेष समुदाय की छात्रा ने दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रतिबंधित मांस खिला दिया था. पीड़ित लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे. इन लोगों ने शिकायत की कि उसकी सहेली ने ही प्रतिबंधित मांस खिला दिया है. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद आरोपी छात्रा को बुलाया गया. आरोपी छात्रा ने अपनी गलती स्वीकारी और माफी मांगी. लेकिन अभिभावक राजी नहीं हुए. इसके बाद उक्त छात्रा को निष्कासित कर दिया गया. वहीं, पीड़ित छात्रा ने भी स्कूल को छोड़ दिया. उसने टीसी लेकर स्कूल को अलविदा कह दिया. इस मामले में मैनेजमेंट की ओर से कहा गया है कि गलत किया गया था. गलत करने वाली लड़की को सजा दे दी गयी है. कार्रवाई की जा चुकी है.



