जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए कातिलाना हमला के मामले में डीडी बार के मालिक औऱ भाजपा नेता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनको राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि नीरज सिंह इस घटना के बाद से जमशेदपुर में नहीं थे. उनकी तलाश पुलिस कर रही थी. इसी बीच पुलिस ने मोबाइल की ट्रैकिंग की. बताया जाता है कि पुलिस के सर्विलांस के जरिये पुलिस ने उनकी ट्रैकिंग की. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद झारखंड पुलिस ने राजस्थान पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर के पास से उसको गिरफ्तार कर लिया गया. अब झारखंड पुलिस नीरज सिंह को लाने के लिए राजस्थान रवाना हो गयी है. बताया जाता है कि उनके मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि, जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित डीडी बार के नीचे पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से हिमांशु सिंह औऱ प्रत्युश आनंद पर कातिलाना हमला किया था, जिसमें हिमांशु सिंह की मौत हो गई. यह राजनीतिक तौर पर भी बड़ा बवनडऱ बना था. इस मामले में 11 लोगों पर केस दायर किया गया, जिसमें नीरज सिंह औऱ उनका मैनेजर भी शामिल थे. पुलिस लगातार उसको गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, जिसमें सफलता मिल गयी.







