जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से प्रभावित होकर रविवार को बिरसानगर निवासी भोला रविदास झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ कई कार्यकर्ताओं के साथ बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार के नेतृत्व में भारतीय जनतंत्र मोर्चा में शामिल हुए. साथ ही बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्र से भी कई लोगों ने भाजमो को अपना आदर्श माना और सदस्यता ग्रहण किया. इनमें सुनील राव, प्रसंजीत सिंह, शंकर कर्मकार, त्रिलोचन महतो, प्रसंतो अचार्य, पशुपति रविदास, सूरज मुंडा, अर्जुन रजक, कार्तिक राय, मिथलेश गिरी,बलदेव सिंह, कृष्णा रजक, दिनेश पासवान, छोटू रविदास, अमृत रविदास, विमल रविदास व अन्य शामिल हैं. कार्यक्रम में भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, पी विजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती, खामरी, लक्ष्मी सरकार, गुरमीत कौर, राजू सिंह, रचित जायसवाल, शुभम विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थिति थे.





