
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमेय विक्रम का जमशेदपुर आगमन पर पार्टी के युवा नेता राजीव चौहान के नेतृत्व में सर्किट हाउस स्थित निर्मल भवन में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही हैं. इसी के निमित्त उनका जमशेदपुर आगमन हुआ है और पार्टी से जुड़े लोगों से वे मुलाकात कर रहे हैं. राजीव चौहान ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष के जमशेदपुर एवं कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में दौरे करने से सदस्यता अभियान को गति मिलेगी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा. इस दौरान हिमांशु सिंह, सिद्धार्थ डकोस्टा, सोमेन चक्रवर्ती, सोनू सिंह, आकाश समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.



