
चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पारा शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड उपाध्यक्ष अनिता बेरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पारा शिक्षकों ने पारा शिक्षक नियमावली पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में पारा शिक्षकों ने कहा कि हेमंत सरकार विधानसभा चुनाव के पूर्व घोषणा किया था कि राज्य में झामुमो की सरकार बनी तो राज्य में कार्यरत पारा शिक्षकों को सरकार उनका हक और अधिकार देने का काम करेगी और पारा शिक्षक नियमावली को पारित करेंगे परंतु सरकार बने दो वर्ष होने पर अब तक सरकार ने पहल नहीं किया है।सरकार अपनी किये वादे से मुकर रही है। (नीचे भी पढ़ें)
पारा शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार 10 नवंबर तक पारा शिक्षक नियमावली को बिहार के तर्ज पर पारित कर राज्य में लागू करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार अगर 10नवंबर तक नियमावली लागू नहीं करती हैं तो पारा शिक्षक संगठित होकर सरकार के खिलाफ 15 नवंबर को पूरे प्रदेश से पारा शिक्षक रांची के मौहराबांधी मैदान पहुंचकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।पारा शिक्षकों ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के साथ साथ सभी पारा शिक्षक राज्य में होने वाली पंचायत चुनाव के कार्य नही करेंगे और साथ ही साथ झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को वोट नही देने और उन प्रत्याशियों को हराने की दिशा में सभी पारा शिक्षक काम करेंगे। बैठक में जिला सचिव गोबिंद गोप, अनुप महतो, विद्यावती किस्कु,जयंती महतो, श्रीकांत बारिक,राम कृष्ण मांडी, शिवनाथ बारिक, दिलीप सिंह, बिकास महतो, हेमंत महतो,तरनी कांत महतो,बरेन चन्द्र मुंडा,कालीपद गोप,धनमनी हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे।




