जमशेदपुर : भाजपा के राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को झारखण्ड भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर आज जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री हलधर नारायण साह, भाजपा ओबीसी मोर्चा कोल्हान प्रभारी गोपाल प्रसाद जायसवाल एवं मोर्चा के पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत देव ने नव मनोनीत प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इन लोगों ने उनको पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं बधाईयां दी. (नीचे भी पढ़ें)
हलधर नारायण साह व संजीव कुमार ने बताया कि आदित्य साहू जमीनी भाजपा नेता हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच भी अच्छी पैठ है जिसका लाभ आने वाले दिनों में संगठन को मिलेगा. इसमें सारे नेता वैश्य समाज से जुड़े हुए थे.



