जमशेदपुर : भाजपा बिष्टुपुर मंडल के द्वारा महिला दिवस के शुभ अवसर पर बिष्टुपुर मेडिकल बस्ती में सभी महिलाओं के साथ केक कटिंग कर स्वीट्स वितरण किया गया और बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय ने कहा आज महिलाएं परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. एक मां, बहन, बेटी, शिक्षिका और नेता के रूप में वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय देती हैं. आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, राजनीति और व्यापार जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
रोहित सिंह ने कहा इस दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करेंगे तथा समाज को एक बेहतर और समानतापूर्ण बनाने में सहयोग देंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी विनीता साह, देवेन मुखी, अश्वनि मुखी, रोहित सिंह, मोहित झा, सीमा, रितु, रीना और सभी महिलाएं लोग उपस्थित थे.







