
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने ‘आहार पत्रिका’ के प्रकाशन में नियमो का उल्लंघन किए जाने की शिकायत की उपायुक्त से की और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इसके लिए महानगर भाजपा ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि आहार पत्रिका के प्रकाशन में 1,50,000 रुपए अधिक राशि की गंबन हुआ है. किसी कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया जरुरी होती है.पत्रिका के प्रकाशन में सरकारी नियमों को उल्लंघन किया गया है. विशेष परिस्थिति में किसी को नामिता किया जाता है तो कैबिनेट व वित्त विभाग समेत अन्य विभागों की भी सहमति जरुरी है लेकिन ऐसा जरुरी नहीं समझा गया. और नियमो का ताख पर रख कर पत्रिका का प्रकाशन करा दिया गया.केवल वार्तालाप के आधार पर प्रिंटर का चयन पूरी मिलीभगत का नतीजा है. पत्रिका में विभाग की योजनाओं की जानकारी से ज्यादा विभागीय मंत्री का गुणगान किया गया है, जबकि कोई भी पत्रिका सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं कीजनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से छपवाया जाता है. अनियमित वितरण की खबरें अखबार में छपने पर विभाग द्वारा खानापूर्ति के लिए जांच की गयी. जांच में अनियमितता के प्रमाण मिले परंतु प्रिंटर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी बल्कि नियमित भुगतान किया जाता रहा और अगले साल फिर इस अवधि का विस्तार कर दिया गया.


