
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली ओपी अंतर्गत गंगाडीह तालाब में डूबने से स्थानीय निवासी मिथुन मुंडा (30) की मौत हो गई. तालाब के आस पास नहा रहे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मिथुन मुंडा को मिर्गी की बीमारी थी. वह तालाब के किनारे शौच के लिए गए था. अचानक उसे मिर्गी का दौरा आया और वह तालाब में जा गिरा. जब तक आस पास के लोग उसे तालाब से बाहर निकलते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





