जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ जमशेदपुर भाजपा ने चार्जशीट जारी किया है. एक साल पूरा होने पर यह चार्जशीट भाजपा की ओर से जारी किया गया है. इसके तहत 12 माह के 13 कारनामे की सूची जारी की गयी है. इसके तहत सारी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा है कि इस मामले को लेकर वे लोग बहुत जल्द जमशेदपुर के सारे चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगायेंगे ताकि जनता को उनकी नाकामियों को बताया जा सके. (नीचे पढ़े पूरी सूची)

भाजपा की ओर से जारी चार्जशीट-विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता जी के 12 महीने में जनता के हित में 13 कारनामे (नीचे पढ़े पूरी सूची)
- मानगो थाना और मानगो नगर निगम के कार्यालय के बीच, बीच सड़क पर बनवाया कांग्रेस का कार्यालय.
- उनके गृह क्षेत्र के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के सारे उपकरण खराब.
- बलदेव सिंह एवं राकेश साहू को जेल में पिसवाई चक्की.
- 12 महीने में जमशेदपुर पश्चिम में दर्ज़नो हत्याएं, कानून व्यवस्था बेकाबू.
- पश्चिम विधानसभा स्थित कांतिलाल मेडिकल अस्पताल में लगवाया ताला.
- समाज को दिए गए सामुदायिक भवनों में लगा नगर निगम से ताला मरवाया.
- कोरॉना काल में सबसे अधिक मौतें पश्चिम विधानसभा के टाटा मुख्य अस्पताल में मजबूरन दिल्ली से आना पड़ा टीम को.
- महिला पदाधिकारी को वन विभाग के पृथ्वी पार्क से दूरभाष में तबादला करवा देने की दी धमकी.
- कोरोना का बहाना बताकर पूरे राज्य के अस्पतालों के संवेदको का निविदा को रिनुअल किया.
- राज्य के सबसे ईमानदार अफसर रहे स्वर्गीय नागेंद्र तिवारी जी की निर्मम हत्या के बाद ना तो उनके परिवार से मिलना और ना ही किसी तरह का सरकारी सुविधा उनके परिजनों को दिलाना.
- मानगो गोल चक्कर के समीप बैरियर लगवाया लोगों को आवागमन में होने लगी जमकर तकलीफ.
- एनएच 33 पर पारडीह से डिमना चौक के बीच पीएचडी के पाइप नहीं हटने के कारण काम हो गया है ठप ,जितना संभव हो पड़ा संवेदको ने किया काम, पाइप हटवाने के लिए राज्य सरकार से नहीं दिला पाए पैसा.
- महात्मा मोनी बाबा के देहांत के बाद शव को टाटा मुख्य अस्पताल ने बनाया बंधक बाबा के शिष्य एवं विधायक के समर्थकों ने जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी, उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जबकि कई लोगों का तो फोन भी नहीं उठाया.




