• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-crisis-जमशेदपुर भाजपा में घमासान तेज, भाजपा व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष को अंतिम चेतावनी, सबको साथ लेकर चले नहीं तो पद छोड़े, सांसद को भी अपना प्रतिनिधि पर लगाम लगाने की हिदायत

May 6, 2026
in राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ब्लू बंडी में गुंजन यादव, बीच में अमित अग्रवाल. गुलाबी शर्ट में संजीव कुमार.

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा में घमासान तेज हो चुका है. भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के खिलाफ 16 से अधिक मंडलों के अध्यक्ष और मंडल कमेटी के लोगों ने विरोध कर दिया है. इसको लेकर रांची में जाकर प्रदेश नेतृत्व को एक ज्ञापन सौंपकर इन लोगों ने विरोध दर्ज करा दिया है. इन लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अनुपस्थिति में संगठन महामंत्री धर्मपाल, जमशेदपुर के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू को ज्ञापन सौंपा. इन लोगों ने फोन पर सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से भी बातचीत की है. इन लोगों की शिकायतों को प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है. दरअसल, जमशेदपुर महानगर में कुल 28 मंडल आते है, जिसमें से 16 मंडलों के लोगों ने इस तरह की शिकायत की है. प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि यह नाराजगी काफी बड़ी है क्योंकि कई लोग लोक लाज या फिर संगठनात्मक डर से भी विरोध करने वालों के साथ नहीं गये होंगे. जब 16 मंडलों के लोग खुलकर सामने आ गये है तो सही में कोई बात है. बताया जाता है कि इस मामले को लेकर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव से दूरभाष पर संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बातचीत की है और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष को कहा है कि वे अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाये. उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें आ चुकी है. इसके अलावा प्रदेश नेतृत्व ने भाजयुमो के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी समझा देने को कहा गया है. इन दोनों को संगठन की ओर से अंतिम चेतावनी दी गयी है कि अगर उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं किया जाता है और सबको साथ लेकर नहीं चल सकते है तो उनको पद से हटाया जा सकता है या फिर उनको अपने से पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है. इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार के खिलाफ की गयी शिकायतों को लेकर भी सांसद को हिदायत संगठन की ओर से दी गयी है कि वे अपने प्रतिनिधि पर लगाम लगाये. हालांकि, इसके बारे में कोई अधिकारिक तौर पर कोई कुछ नहीं कह रहा है. खुद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पायी. वाट्सएप पर संदेश भेजा गया है, जिस पर कोई जवाब नहीं आया है. इसके जवाब का इंतजार किया जा रहा है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें क्या है गुंजन यादव, संजीव कुमार और अमित अग्रवाल के खिलाफ शिकायतें)

16 मंडलों के अध्यक्ष ने लिखित ज्ञापन सौंपकर की है गुंजन, अमित और संजीव की शिकायत
आपको बता दें कि शुक्रवार को 16 मंडल के अध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने मिलकर एक शिकायत की और ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में कहा गया है कि जिला स्तरीय नेतृत्व में अहंकार और कार्यकर्ताओं के प्रति शोषक या राजा का भाव होने से कार्यकर्ता दुखी है. 2019 के चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार को पाटने के बजाय वर्तमान में अधिक मनमुटाव और विवाद बढ़ गया है. इन विवादों के पीछे एकल कारण भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और भाजुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल की मनमानी और संगठन विरोधी कार्यसंस्कृति बतायी गयी है. इनके अतिरिक्त सांसदके प्रतिनिधि संजीव कुमार की विभाजनकारी कार्यसंस्कृति से भी सारे मंडल अध्यक्ष पार्टी नेता, योजना और कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने में विफल होते रहते है. इन लोगों ने सांसद प्रतिनिधि के अलावा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और अमित अग्रवाल को हटाने की मांग कर दी है. गुंजन यादव रपर इन लोगों ने बंधुआ मजदूरों की तरह व्यवहार करने और पद का रौब जमाने का आरोप लगाया है जबकि गुंजन यादव और अमित अग्रवाल ने तो मंडल के अनुशंसित नामों को हटाकर मोर्चा अध्यक्ष और अन्य संगठन के पदाधिकारी बना दिये है. भाजपा के खिलाफ लोकसभा और विधानसभा में काम करने वालों को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित कर दिया है. सांसद प्रतिनिधि जानबूझकर मंडलों को जानकारी किसी कार्यक्रम का नहीं देते है जबकि अपने निजी लोगों को इकट्टा कर सामानांतर व्यवस्था खड़ा करते है. इन लोगों ने गुंजन यादव और अमित अग्रवाल को निजी संगठन व्यवस्था खड़ी करने का आरोप भी लगाया है. शिकायत करने वालों में साकची मंडल पूर्वी के अध्यक्ष धुव्र मिश्रा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोवाली मंडल अध्यक्ष रवींद्रनाथ सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार डे, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हनु, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार और पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता शामिल है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-bjym- भाजयुमो के अलग -अलग मंडलों ने हेमंत सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का लगाया आरोप, घड़ा फोड़ते हुए किया विरोध- प्रदर्शन

jamshedpur-बिरसानगर को जोड़ने वाली सड़क पर बने पुल की स्थिति जर्जर, जनप्रतिनिधियों को नहीं है चिंता

jamshedpur-businessmen-attacked-जमशेदपुर के एफसीआइ के खाद्यान्न व्यापारी को पीटकर अधमरा कर अपराधियों ने छोड़ा, सरायकेला में मिले बेहोश, टीएमएच में जिंदगी की लड़ रहे जंग, पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं

jamshedpur-businessmen-attacked-जमशेदपुर के एफसीआइ के खाद्यान्न व्यापारी को पीटकर अधमरा कर अपराधियों ने छोड़ा, सरायकेला में मिले बेहोश, टीएमएच में जिंदगी की लड़ रहे जंग, पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News