जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में परसुडीह थाना प्रभारी को एक मांग-पत्र सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध महुआ शराब की बिक्री, गांजा, अफीम एवं ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों का अवैध कारोबार, चोरी, छिनतई, अड्डेबाजी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, चोरी, छिनतई एवं अड्डेबाजी में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन एवं रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परसुडीह थाना पुलिस जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई करेगी. प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, राम सिंह मुंडा, अवधेश सिंह, कुसुम पुर्ती, विजय विश्वकर्मा, माला मुंडा, नीलू मछुआ, आलोक भास्कर, रामप्रसाद जायसवाल, गिरजा दुबे, पीके करुआ, अशोक सिंहा, अजय सिंह, राकेश सिंह, परशुराम साव, संजीव कुमार, दुर्गा सेनापति, दीपक करुआ, आरती ओझा, प्रीतम सिंह, दीपक वर्णवाल, चुनमुन दुबे, राम हेंब्रम, सुमित यादव, महेश कुमार, संतोष दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.







