• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमय उद्घोष

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जमशेदपुर जिले के नागरिक बैनर तले भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में लोगों तक पहुंच बनाने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने हेतु 15 मई (गुरुवार ) को दोपहर 3 बजे जमशेदपुर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी. इसकी शुरुआत जमशेदपुर के साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से होगी. तिरंगा यात्रा पूर्णतः नागरिक बैनर के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा, प्रतीक चिन्ह या राजनीतिक स्वरूप नहीं रहेगा. यात्रा का स्वरूप केवल और केवल राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सैन्य पराक्रम की भावना से प्रेरित होगा. यात्रा में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी व्यापक भागीदारी रहेगी इस यात्रा का उद्देश्य है राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना. (नीचे भी पढे)

ADVERTISEMENT

मंगलवार को तिरंगा यात्रा की व्यापक सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षगण शामिल हुए. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकस्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और तिरंगा यात्रा को भव्य रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया. बैठक को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सेना के साहस ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को मिट्टी में मिला दिया और पाकिस्तान को कमजोर करते हुए पूरी दुनिया में उसे अलग-थलग कर दिया. यह पहली बार था जब किसी ने परमाणु संपन्न देश में ऐसा ऑपरेशन किया और 50 साल में जो असंभव था, उसे संभव किया गया. भारत ने यह साबित कर दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “घुसकर मारेंगे” का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पीएम नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौता निलंबित रहेगा और पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे. कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बात को दोहराया कि देश की आर्मी, नौ सेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी और सैन्य ठिकानों की जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है.(नीचे भी पढे)

वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो चुकी है. भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों के माध्यम से अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकियों एवं 50 से अधिक सैन्य जवानों को समाप्त कर दिया. यह भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक कौशल का जीवंत प्रमाण है. राफेल के साथ जितने भी पायलट थे वे सभी सुरक्षित लौटे. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में किसी भी तरह के भाजपा के प्रतीक चिन्ह अथवा झंडे का प्रयोग नही होगा. इसमें पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के लोग, शिक्षाविद, व्यापारी, युवा, महिलाएं और समस्त राष्ट्रप्रेमी नागरिक राष्ट्र ध्वज तिरंगे के साथ शामिल होंगे. यात्रा में शामिल होने हेतु सभी लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है. यात्रा में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष और वीर सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती तख्तियां और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर लोग भाग लेंगे. यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और वीर सैनिकों के पराक्रम को समर्पित नारों की गूंज सुनाई देगी. बैठक के अंत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया. बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, डॉ राजीव, चंडीचरण साव, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, अप्पा राव, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, फातिमा शाहीन, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, युवराज सिंह, सूरज सिंह, दीपक पाल, पवन सिंह, आनंद कुमार, सुदीप डे, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, विमलकांत झा, रंजीत सिंह, संजय सिंह मुंडा, रविन्द्र सिंह रिंकू, सत्येन्द्र यादव, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, गौर चंद्र पटनायक, कृष्णा शर्मा, मोंटू कुमार सिंह, हेमंत नारायण दास, अनूप दास, पिंटू सैनी, नरेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post

singhbhum chamber-जमशेदपुर में उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना की लिए शिक्षा मंत्रालय की पहल, मंत्रालय ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों को किया प्रेषित

jamshedpur special childs summer camp : बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम मध्य स्कूल में गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी ने वंचित बच्चों का स्पेशल समर कैंप का दूसरा चैप्टर शुरू किया, निम्न-मध्यम वर्ग व कृष्ठ परिवारों के बच्चे हुए शामिल

Jamshedpur daisy garden summer camp : डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल के समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने खूब की मस्ती, बच्चों ने खेल-तमाशों के साथ फिल्मों का आनंद भी उठाया,  समर कैंप का समय बढ़ाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News