जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू रविवार मानगो वसुंधरा स्टेट स्थित भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा काली के आवास पर पहुंचे. जहां उनका शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर अभिनंदन किया गया. सांसद आदित्य साहू ने प्रमुख पदाधिकारी के साथ रात का भोजन काली शर्मा के घर पर ग्रहण किया. इस दौरान पार्टी और समसामयिक विषयों पर चर्चा की गयी.











