जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद के सौजन्य से सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में बदलते मौसम और मच्छरों से बचाव के लिए जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित शंकरपुर एवं सनातनपुर गांव जहां दिहाड़ी मजदूर एवं गरीब तबके के लोग पहाड़ी पर झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को सैकड़ों पैकेट ब्लीचिंग पाउडर बांटा गया. इस प्रकार इस वर्ष तीसरी बार इन बस्तियों में ब्लिचिंग पाउडर बांटा गया है. इस अवसर पर भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश गौरा ने सेवा प्रदान किया











