जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के झारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साहू ने 40 हजार मतों से इस चुनाव को प्रथम बार झाड़ग्राम विधानसभा में परचम लहराया है. इस बार के चुनाव में प्रवासी के रूप में जमशेदपुर के सुररंजन राय एवं यूपी के उन्नाव के विधायक श्रीकांत कटिहार थे.(नीचे भी पढ़े)
ज्ञात है कि पिछले डेढ़ महीने से दोनों वहां पर झारग्राम में रहकर के इनको जीतने का कार्य किया. झारग्राम जिला के प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी थे, जिनके अंदर में सात विधानसभा क्षेत्र था, को जीतने में अहम भूमिका निभा रहे थे. डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में सातों विधानसभा में भाजपा की इस बार जीत हुई है.






