• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm video conferencing meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के वरीय पदाधिकारियों एवं सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर भीषण गर्मी तथा बढ़ते तापमान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की, आमजन को न हो पेयजल की असुविधा; क्षेत्रीय जलस्रोतों की हो नियमित मॉनिटरिंग और समस्याओं का त्वरित समाधान

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के वरीय पदाधिकारियों एवं सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर भीषण गर्मी तथा बढ़ते तापमान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में उन्होंने पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने‑अपने जिलों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी क्षेत्र में जल‑संकट की स्थिति उत्पन्न न हो. जलापूर्ति योजनाओं, चापाकलों, टैंकरों और अन्य वैकल्पिक जल‑स्रोतों की नियमित निगरानी की जाए तथा जहां भी समस्या की सूचना मिले, वहां त्वरित कार्रवाई की जाए. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर की खराबी तथा आपूर्ति बाधित होने जैसी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे. स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा. उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव और लू से प्रभावित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था रहे. आवश्यक दवाइयों, ओ.आर.एस., पेयजल, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने भ्रमण की जानकारी मुख्यालय को साझा करें, जहां भी जाएं, वहां की तस्वीरें भी भेजें. साथ ही, स्थानीय लोगों से अनिवार्य रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनें. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करता है और समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी की इस स्थिति में प्रशासनिक तत्परता, सतत निगरानी और मानवीय संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है. सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक को पानी, बिजली या स्वास्थ्य‑सुविधाओं के अभाव में कठिनाई का सामना न करना पड़े. बैठक में विभिन्न जिलों की स्थिति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सभी उपायुक्त राज्य सरकार के निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करते हुए आवश्यक राहत एवं देय सुविधाओं को प्रभावी रूप से प्रबंधित करेंगे. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल, विभिन्न विभागों के सचिव, सभी जिलों के उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur bjp awareness campaign : भाजपा बारीडीह मंडल की ओर से चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, सूर्यमंदिर एवं आसपास की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
खबर

Jamshedpur bjp awareness campaign : भाजपा बारीडीह मंडल की ओर से चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, सूर्यमंदिर एवं आसपास की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

June 14, 2026
Jamshedpur bhagwat katha : जमशेदपुर ईस्टप्लांट बस्ती में भागवत कथा के तीसरे दिन बही भक्ति धारा, कथा वाचक ने सुनाई ध्रुव, जड़ भरत, अजामिल व भक्त प्रह्लाद की कथा
खबर

Jamshedpur bhagwat katha : जमशेदपुर ईस्टप्लांट बस्ती में भागवत कथा के तीसरे दिन बही भक्ति धारा, कथा वाचक ने सुनाई ध्रुव, जड़ भरत, अजामिल व भक्त प्रह्लाद की कथा

June 14, 2026
Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार
खबर

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार

June 14, 2026
Next Post

jamshedpur bjp proud : पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

Mamata banerji defeted in bhawanipur : भवानीपुर में ममता बनर्जी 15105 मतों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने किया पराजित

Mamata banerji defeted in bhawanipur : भवानीपुर में ममता बनर्जी 15105 मतों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने किया पराजित

Tata steel adventure foundation : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की महिला रोइंग टीम नेशनल टीम में शामिल, ऑफिसियल किट लांच

Tata steel adventure foundation : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की महिला रोइंग टीम नेशनल टीम में शामिल, ऑफिसियल किट लांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bjp awareness campaign : भाजपा बारीडीह मंडल की ओर से चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, सूर्यमंदिर एवं आसपास की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Jamshedpur bhagwat katha : जमशेदपुर ईस्टप्लांट बस्ती में भागवत कथा के तीसरे दिन बही भक्ति धारा, कथा वाचक ने सुनाई ध्रुव, जड़ भरत, अजामिल व भक्त प्रह्लाद की कथा

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp awareness campaign : भाजपा बारीडीह मंडल की ओर से चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, सूर्यमंदिर एवं आसपास की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Jamshedpur bhagwat katha : जमशेदपुर ईस्टप्लांट बस्ती में भागवत कथा के तीसरे दिन बही भक्ति धारा, कथा वाचक ने सुनाई ध्रुव, जड़ भरत, अजामिल व भक्त प्रह्लाद की कथा

Tata steel thieves caught : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने चोरी की बड़ी वारदात को किया नाकाम, तीन चोर गिरफ्तार

Jamshedpur two ladies caught : मानगो के कुंवर बस्ती में बच्चों को ले जाने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ाईं, घर वालों ने दोनों महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

Jamshedpur theft : एमजीएम अस्पताल से मरीज के अटेंडेंट का आइफोन चोरी, पीड़ित ने एमजीएम थाना में दर्ज कराया सनहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की कर रही जांच  

Jamshedpur mgm hospital theft case : एमजीएम अस्पताल से मरीज के परिजन की मोबाइल चोरी, आईं फ़ोन की चोरी से हड़कंप

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News