
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भागीरथी दास का निधन हो गया. वे पुराने भाजपा नेता थे. उनके निधन से पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मर्माहत हैं. उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि श्री दास की कमी भाजपा को हमेशा खलेगी. वे मृदुभाषी, सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे. समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री दास का स्मरण करते हुए कहा है कि मृत्यु पर आदमी का वश नहीं चलता है, हानि-लाभ जीवन-मरण, यश-अपयश ऊपर वाले के हाथ में है. श्री दास ने भागीरथी दास के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में वे उनके साथ है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री दास के निधन से मर्माहत परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दें.

स्वर्गीय भागीरथी दास भाजपा गोलमुरी मंडल के ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुदीप दास के पिता थे. जनसंघ काल के कार्यकता एवं गोलमुरी मंडल के पूर्व महामंत्री, झारखंड प्रदेश तांती समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, टुइलाडुंगरी ओड़िया समाज के सचिव, टुइलाडुंगरी दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी के रुप में भागीरथी दास को जाना जाता है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, मिथलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, चंद्रशेखर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, नरेंद्र ओझा, अशोक सामन्त, शेखर राव, सतीश शर्मा, देवाशीष झा, बिनोद रक्षित, कामेश्वर साहू, बिनोद झा, सोनू ठाकुर, शैलेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित थे.
















