
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई. इसमें जिले के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मौजूद थे. इसके अलावा भाजपा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, संगठन मंत्री रह चुके गणेश मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद थे. केंद्रीय एवं राज्य कार्यसमिति की बैठक के बाद जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई. वैसे प्रत्येक तीन माह में इस बैठक का आयोजन किया जाता है. बैठक में आगामी दिनों में राज्य सरकार को किस तरह के जनहित के मुद्दों पर घेरना है, इसको लेकर बैठक में रणनीति तय की गई. (पूरी खबर नीचे देखें और वीडियो देखेंं)

वहीं पिछले दिनों जिले के 14 मंडल अध्यक्षों द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के बुरे आचरण के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष से हुई मुलाकात का असरभी देखने को मिला. यहां मंडल के सारे 14 अध्यक्ष पहले सोनारी ऐरोड्राम में जुटे और फिर सारे लोग एकजुट होकर पार्टी कार्यसमिति की बैठक में शामलि होने चले गये. इस दौरान उनके साथ 6 और मंडलों के अध्यक्ष शामिल हो गये और कुल संख्या बढ़कर 20 अध्यक्ष हो गये. कुल 28 मंडल जमशेदपुरर महानगर के अधीन आते है. (पूरी खबर नीचे देखें और वीडियो देखेंं)
इस दौरान लोगों ने भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव और जमशेदपुर भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल की शिकायतें की और बताया कि उनका व्यवहार काफी खराब है. जिला अध्यक्ष गुंजन यादव खुद उसमें थे. इसके अलावा प्रदेश स्तर के नेता मनोज सिंह, अभय सिंह समेत कई लोग भी मौजूद थे. इस दौरान लोगों ने गुंजन यादव का विरोध किया और बताया कि किस तरह का आचरण किया जाता है. इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार का भी विरोध किया गया और कहा गया कि मंडलों को बिना जानकारी दिये कार्य किया जाता है और समानांतर व्यवस्था खड़ी करने की कोशिश की जा रही है. (पूरी खबर नीचे देखें और वीडियो देखेंं)

इसको लेकर मनमुटाव साफ देखने को मिला. बताया जाता है कि जब कार्यसमिति की बैठक में खाने की बारी आयी तो बगावती मंडल अध्यक्षों ने खाने से इनकार कर दिया. जिला प्रभारी ने सारे मामले में आपसी सामंजस्य स्थापित कर काम करने की सलाह दी और कहा कि मामले को खुद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश देख रहे है, इस कारण बहुत ज्यादा उतावला होने की जरूरत नहीं है. संगठन में जो कमी हुई है, उसको दूर किया जायेगा. अध्यक्ष को भी कहा गया है कि वे अपने व्यवहार में परिवर्तन लाये. वैसे जिला प्रभारी गुड्डू सिंह ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है. यहां आंतरिक लोकतंत्र जिंदा है. ऐसे में छोटी छोटी शिकायतें और बातें होती रहती है, इसको लेकर बहुत ज्यादा हाय तौबा बचाने की जरूरत नहीं है. पार्टी में आपसी मनमुटाव थोड़ा बहुत होता है. इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा. वैसे भाजपा का अधिकारिक प्रेस रिलीज अभी आना बाकि है.



