
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अन्तर्गत त्रिमूर्ति चौक के पास रेलवे कर्मचारी कालीचरण गुप्ता से लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए हुए अपराधियों में कीताडीह निवासी मनीष कुमार और अभिषेक कुमार शामिल है जबकि दो अपराधी नाबालिग है. पुलिस ने घटना की जानकारी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है. बता दे कि शनिवार देर रात टाटानगर के असिस्टेंट लोको पायलट कालीचरण गुप्ता से पांच अपराधियों ने लूट की थी. अपराधियों ने धारदार हथियार से कालीचरण के चेहरे पर हमला दर दिया था. घटना के बाद कालीचरण का इलाज रेलवे अस्पताल में कराया गया था. पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.



