जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से भाजपा नेता अप्पा राव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान पार्टी की ओर से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के तौर पर उनका स्वागत करते किया गया. विशेष पदाधिकारी को बताया गया कि केबुल कंपनी की तरफ से होटल सूर्य इन होते हुए नामदा बस्ती कैलाश नगर जाने वाली मुख्य मार्ग पर कैलाश नगर से सीवरेज लाइन का पानी होटल सूर्य इन से आनंद नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर बहता रहता है. इस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है और गंदे पानी से मजबूरन चलकर जाना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि यहां तक कि इस्कॉन टेंपल जाने वाले लोगों को भी इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. काफी व्यस्त क्षेत्र होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. इन सब बातों को लेकर विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को ज्ञापन सौंप गया. साथ ही इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया गया. विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद नोडल अधिकारी को जांच का आदेश देते हुए समस्या का समाधान यथाशीघ्र करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में मिलने वालों में ममता कपूर, संजय सिंह, नथुनी सिंह, कलावती शामिल थीं.





