जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित बसंत टॉकीज के सामने भाजपा मोर्चा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की.(नीचे भी पढ़ें)

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए. अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का ऐसा पुनीत कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन प्रदान करने का माध्यम बनता है. समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस तरह के सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भी सुंदर संदेश देखने को मिला. सिख समाज एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही. इनमें गुंजन यादव, दिनेश कुमार, संजीव सिंह, राजीव सिंह, बबुआ सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, चंचल सिंह, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह ‘बद्री’, सुखदेव सिंह ‘मल्ली’, गुरदीप सिंह ‘काके’, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल, आलोक वाजपेयी, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मोहम्मद दाऊद, तौसीफ अहमद खान, रॉकी सिंह, दलजीत सिंह एवं मुन्ना खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. शिविर के सुचारू संचालन एवं अधिकाधिक रक्तदान सुनिश्चित कराने में जोगिंदर सिंह जोगी, मंजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह रिंकू, बलबीर सिंह बबलू एवं अमरदीप सिंह भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे.







