
जमशेदपुर : जमशेदपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अखिलेश सिंह के दिशा-निर्देश पर बागबेड़ा स्थित सीपी टोला सामुदायिक भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बागबेड़ा एवं शहर के विभिन्न क्षेत्र से आये कुल 273 लाभुकों ने नि:शुल्क नेत्र जांच कराया जिसमे मोतियाबिंद इत्यादि की भी जांच हुई..कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी शिवपूजन सिंह, जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया पहाड़ सिंह, मुखिया जमुना हांसदा उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि राजश्री दीदी, युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह, कन्हैया सिंह, विकास सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजीव चौहान, हरि सिंह राजपूत, बलबीर सिंह, बिनय सिंह, बिजय सिंह मोनू, अनिल सिंह, सोनू सिंह, पंकज सिंह, अंशु चौहान, नीतीश सिंह, प्रीतम सिंह, मुकेश सिंह, बंटी सिंह, मुन्ना सिंह, बिनोद सिंह, गोलू, शुभम सिंह, हिमांशु सिंह, बिट्टू, डब्बू सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.





