• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 4, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur-‍BJP : मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने गिनायी उपलब्धियां, सोनारी, मानगो, बर्मामाइंस समेत शहर के अन्य हिस्सों में भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस, किसके नेतृत्व में कहां क्या कार्यक्रम हुआ-पढ़ें

May 30, 2021
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने केंद्र में भाजपा सरकार के 7 साल होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे कार्यक्रम पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार गरीबों के लिए काम करती है और देश के विकास के बारे में सोचती है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा भाजपा ने पहली बार बहुमत की सरकार बनाई है और बखूबी से इस सरकार को चला रही है। उन्होंने कोरोना काल में भी भाजपा के सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर महानगर भाजपा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर : जमशेदपुर महानगर भाजपा ने केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार को 7 साल बेमिसाल बताया. सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर चलते हुए रविवार से जमशेदपुर महानगर भाजपा के सभी इकाइयों द्वारा चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई. जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया, कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर इकाई के सभी मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर वैश्विक महामारी कोरोना से पीड़ित लोगों को खून मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जितने का काम किया है. श्री यादव ने रक्तदान शिविर आयोजित करने को लेकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही उनकी हौसला अफजाई भी की. इस दौरान रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा सोनारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में इस कार्यकाल को मना रही है. इसी के तहत रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोनारी के झोपड़पट्टी में निवास करने वाले व सफाई मजदूरों के बीच 10 दिन की राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहभागी के रूप में भाजपा नेता मंडल भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी, विजय कुमार, कृष्णा सिंह व अन्य शामिल हुए। यह कार्यक्रम सेवा सप्ताह के रूप में चलेगा।(नीचे भी पढ़ें)

भाजपा परसुडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को परसुडीह में भाजपा नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सेवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह ने परसुडीह के डोकाटोला में जरूरतमन्द परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया।

भाजपा मानगो : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साउथ पॉइंट विद्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस मनाया। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व जूता सिलाई कर अपना भरण-पोषण करने वाले रविदास समाज के लोगों के बीच समर्पण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत उनके बीच दीवार घड़ी, चावल, साबुन, मास्क बिस्किट, मुढ़ी एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास सिंह, प्रो यूपी सिंह, शिव प्रकाश शर्मा, संतोष चौहान, संजय सिंह, गोपाल यादव, विकेश दुबे, राम कुशवाहा, शिव साहू, लक्ष्मण सिंह, शिवम शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा बर्मामाइंस : मोदी सरकार की दूसरी पारी की दूसरी वर्षगांठ पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से स्थानीय हिंद कुष्ठ आश्रम चूना भट्ठा, गांधी आश्रम, डिपू बस्ती, सिद्धू कानू बस्ती, मनीफिट, महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर व जेम्को कॉलोनी में खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने मास्क वितरण किया। साथ ही मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 7 वर्षों के कार्यों को लोगों को बताया। कोरोना की वैक्सीन लेने के लिए लोगों को जागरूक भी उन्होंन किया। हिंद आश्रम के लोगों ने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की वैक्सीन तो लग गई, हमारे बच्चों को जो 18 वर्ष से ज्यादा हैं, उन्हें भी वैक्सीन दिलाने की दिशा में उपायुक्त सूरज कुमार कदम उठायें। कुलवंत सिंह बंटी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उपयुक्त सूरज कुमार तक उनकी बातों को पहुंचा कर वैक्सीन लगाने का काम करेंगे। इस दौरान बर्मामाइंस मंडल प्रभारी सुशांत ओझा, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सूरज कुमार सिंह, वर्मा कंसारी, गोपाल डांग, धर्मनाथ, मधु तांती, श्रीनिवास, जोगिंदर सिंह, देवानंद सिंह, राजीव मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

मोदी युवा मंच : केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 7 साल पूरे कर लिए हैं. इसको लेकर देशभर में भाजपाइयों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इधर जमशेदपुर में मोदी युवा मंच की ओर से सफाई कर्मियों के बीच सैनिटाइजर मास्क एवं अन्य जरूरी सामानों का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया. जानकारी देते हुए मंच के संरक्षक सह भाजपा नेता भरत सिंह ने बताया, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई कर्मियों के सबसे बड़े शुभचिंतक हैं. उनकी नजर में सफाई कर्मियों का स्थान सबसे ऊपर है. केंद्र में सत्ता संभालते ही प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी और कुंभ में सफाई कर्मियों का चरण धोकर उनका सम्मान किया था. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने 7 साल पूरा होने के उपलक्ष में देशवासियों के साथ सफाई कर्मियों को भी शुभकामनाएं दी.

भाजपा बागबेड़ा : मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बागबेडा मंडल भाजपा की ओर से समर्पण सेवा दिवस मनाया गया। इसमें जमशेदपुर भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य सुबोध झा, बागबेडा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने गरीबों के बीच खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण किया। इस अवसर पर सुबोध झा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनायी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आज बागबेडा कॉलोनी, बड़ौदा घाट, शिव नगर, गणेश नगर, गांधीनगर, बजरंग टेकरी, पोस्तो नगर, लोको कॉलोनी, नया बस्ती एवं सभी क्षेत्रों में सेवा सप्ताह के तहत खाद्य सामग्री, सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी श्रवण मिश्रा, राजकमल यादव, रंजन श्रीवास्तव, रितु सिंह, राहुल झा, जगदीश प्रसाद, मुखिया पहाड़ सिंह, बिपिन यादव, विनोद जायसवाल, मुकेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा खड़ंगाझार : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सात वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 30 मई को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस क्रम में भाजपा नेताओं ने अपने स्तर से श्रम दान और जरूरतमंद लोगों के मध्य सेवा देकर इस उद्देश्य को सार्थक किया। रविवार को भाजपा नेता पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी के नेतृत्व में खड़ंगाझार में सेवा दिवस मनाया गया। इसके तहत खड़ंगाझार बाज़ार सहित बस्ती के अपार्टमेंट, मंदिर एवं सार्वजनिक जगहों को सैनेटाइज़ कराते हुए लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया। इस उद्देश्य में खड़ंगाझार बजरंग अखाड़ा समिति ने भी विशेष योगदान सुनिश्चित किया। इसके तहत मुख्य बाज़ार, आनंद विहार अपार्टमेंट, शमशेर टॉवर एवं इलाके की मंदिरों एवं सार्वजनिक मैदानों में सेनेटाइजर का निःशुल्क छिड़काव भाजपा नेताओं और अखाड़ा कमिटी की ओर से संपन्न कराया गया। इस कार्य में भाजपा नेता पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभियान में पंकज सिंह, बिल्लू सिंह ने भी उपयोगी सेवा दिया।

भाजपा जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के राखा कॉपर स्थित अटल चौक के समीप रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक सात साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को पूरे दिन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह एवं जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरान ने सड़को पर आते-जाते राहगीरों को मास्क पहनाया और साबुन वितरण किया। इस दौरान मनोज प्रताप ने कहा कि इस कोरोनो महामारी के बीच सभी लोगों से अपील की गयी कि इस कठिन परिस्थितियों में सभी एक दूसरे को साथ लेकर चलें, ताकि हम इस कोरोनो की जंग को जल्द से जल्द जीत सकें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों से बेवजह बाहर न निकलें। यदि कोई आवश्यक है तो मास्क व सैनिटाइजर अपने साथ लेकर चलें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

टेल्को भाजपा : मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर कोरोना महामारी को देखते हुए टोली बना कर टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमन्त सिंह के नेतृत्व में मास्क वितरण करते हुए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को मास्क पहनने एवं कोरोना का टीका लेने के लिए जागरूक किया गया। टेल्को कॉलोनी में इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री जितेन्द्र राय, किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष बिनोद सिंह, टेल्को मंडल के मंत्री अरविंद श्रीवास्तव, सोशल मीडिया के सतीश सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Tata Steel half marathon – टाटा स्टील के हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने किया रूट का निरीक्षण, 29 नवंबर को होगा आयोजन
खबर

Tata Steel half marathon – टाटा स्टील के हाफ मैराथन को लेकर ट्रैफिक डीएसपी ने किया रूट का निरीक्षण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 4, 2026
Jamshedpur sweets booking date extends : श्याम भक्त मंडल भालुबासा की ओर से लोगों के आग्रह पर मिठाइयों की बुकिंग तिथि बढ़ी, बुधवार तक होगी बुकिंग
खबर

Jamshedpur sweets booking date extends : श्याम भक्त मंडल भालुबासा की ओर से लोगों के आग्रह पर मिठाइयों की बुकिंग तिथि बढ़ी, बुधवार तक होगी बुकिंग

November 4, 2026
Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026
Next Post

Jamshedpur-Kadma : घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिला नदी में डूबे बच्चे का शव

Saraikela-Gamharia : रायबसा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका राधी पूर्ति के समर्थन में उतरा झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, बीईईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया वर्चुअल धरना

Jamshedpur-Lockdown : साकची मोहम्मडन लाइन में पिछले दरवाजे से चल रही चार दुकानें सील, हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय महिला उजाला देवी की मौत...

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 4th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 4 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

मेष राशिभविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। जिसपर...

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में मंगलवार रात मरीजों के परिजनों की भीड़ को...

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान में मंगलवार को एक दिल दहला देने...

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए...

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

by Team Sharp Bharat A
November 3, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने घर को लेकर चल रही कवायद को एक बार फिर से पंख...

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat D
November 3, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अपराधियों और...

jamshedpur mp in delhi : जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो रेल मंत्री कार्यालय के कार्यकारी निदेशक से मिले, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चलती रहेगी, टाटा से बेंगलुरु व दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत की मांग, बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर बनी सहमति, चाकुलिया स्टेशन पर शालीमार-खातीपुरा एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन

by Team Sharp Bharat K
November 3, 2026

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय में कार्यकारी निदेशक...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम के आईसीयू में 62 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम के गायनिक वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा, परिजनों और होमगार्ड जवानों में तीखी नोकझोंक

Jamshedpur family dispute – उलीडीह में पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, एक की हालत नाजुक

Tata steel employees good news : टाटा स्टील में नेशनल पेंशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग हुई आसान, टाटा स्टील की इन सारी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Tata steel employees dream home : टाटा स्टील के कर्मचारियों का होगा ”अपना घर”, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी की पहल रंग लायी, एमडी ने टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसाइटी का किया पुर्नगठन

Jamshedpur police arrests 10 accused in special drive : दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी, मानव तस्करी आदि के 10 आरोपी किये गए गिरफ्तार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News