• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 11, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp ready for election – कोल्हान प्रमंडलीय बैठक से मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, कोल्हान के दो लोकसभा सीट एवं 14 विधानसभा सीट पर तैयार हुआ विजयी प्लान, 11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी हल्ला बोल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

March 25, 2023
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है. शनिवार को भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बड़ी विजय के लिए कई जरूरी निर्देश दिए गए. सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एवं बूथों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने को कहा गया. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कोल्हान के दो लोकसभा सीट, आंशिक अन्य दो सीट एवं विधानसभा चुनाव में 14 सीटों पर विजयी का प्लान तैयार किया गया. कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू मुख्यरूप से शामिल हुए. वहीं, इस बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्षगण, विभिन्न मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली, मा. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीता-चुनाव जीता के ध्येय के साथ कार्य करें. सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के गठन का कार्य पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से करें. पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बूथ के प्रत्येक मतदाताओं से अधिक से अधिक संपर्क एवं संवाद करें. भाजपा कार्यकर्ताओं की शक्ति एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें कोल्हान की दोनों लोकसभा सीट के साथ कोल्हान के सभी विधानसभा सीटों पर विजयी पताका लहराना है. (नीचे भी पढ़ें)

लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है. हमें पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रण एवं पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए कार्य करना है. श्री दास ने कहा कि झारखंड में परिस्थितियां तेजी से बदल रही है वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से नाकाम सबित हुई है. झारखंड की निष्क्रिय और निकम्मी हेमंत सरकार ने लोगों के साथ केवल छल किया है. बड़े वादे करने के बाद युवाओं को सिर्फ बेरोजगार करने का काम किया है. इस अक्षम सरकार के खिलाफ लोगों में काफी रोष है. आज झारखंड में सरकार ‘कमीशन को मिशन’ की भांति लेकर कार्य कर रही है. आज पूरे प्रदेश में बिना कट मनी के कोई काम नही किया जा रहा है. श्री दास ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि देशभर में विकास के बढ़ते रफ्तार से हमारे देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी मोदी हटाओ, भाजपा हटाओ का षड्यंत्र चल रहा है. ऐसे षड्यंत्र में देश की वंशवाद एवं परिवारवाद पर आधारित पार्टियां भी सक्रिय होकर उन्हें मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के ओबीसी समाज को अपमानित करने का कार्य किया. झारखंड में भी छह विधायकों की सदस्यता रद्द हुई है. लेकिन उस समय आज राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी होने वाली पार्टियां आगे नही आई थी. पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर कमर कस लेने एवं 11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शमिल होने का आह्वान किया. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है, इसे हर हाल में पूरा करने की जरूरत है. इस बैठक का उद्देश्य भी इसी कार्य में निहित है. उन्होंने कहा कि प्रभावी बूथ संरचना हमारी विजय का आधार है. (नीचे भी पढ़ें)

भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी संगठन है. पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है और विजयी प्राप्त करती है. उन्होनें कहा कि कोल्हान के कार्यकर्ता कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा की जीत फिरसे सुनिश्चित करेंगे. कहा कि पार्टी के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान से पुनः बूथ की व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा, जहां भाजपा कमजोर हुई है आज वहां देशविरोधी शक्तियां सक्रिय हैं. दीपक प्रकाश ने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज झारखंड में बीमार सरकार चल रही है. युवाओं, महिलाओं, मजदूर, किसानों से बड़े वादे करने वाली हेमंत सरकार ने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया है. ऐसी तानाशाह एवं अकर्मण्य सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 11 अप्रैल को रांची में होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होकर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. बैठक में मंच संचालन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने सांगठनिक कार्यों पर सभी कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट कार्ड लिया एवं जमशेदपुर महानगर के बूथ समिति गठन एवं पन्ना प्रमुख गठन पर विस्तृत जानकारी दी. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई, पूर्व विधायक शशिभूषण सामंत, गुरुचरण नायक, पुतकर हेम्ब्रम, जवाहरलाल बानरा, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आदित्यपुर मेयर बिनोद श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, चंडीचरण साव, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष विजय महतो, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पूरी समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला के जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी समेत मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के 4 सदस्यीय जिला टोली के संग मा. राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के 4 सदस्यीय जिला टोली मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा
खबर

November 11, 2026
jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश
खबर

jamshedpur ucil transfer Posting-यूसिल में 23 अधिकारियों का हुआ तबादला, प्रशासनिक अधिकारी दीपेंदु हांसदा गए आंध्र प्रदेश

November 11, 2026
jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच
खबर

jamshedpur eye test camp : सोनारी उपकार संघ ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच

November 11, 2026
Next Post

Jamshedpur medical camp- गोविंदपुर में लगा फ्री मेडिकल कैंप, गर्भवती महिलाओं के प्रेशर, शुगर, खून कमी व वजन की हुई जांच, दी गयी दवाइयां

Jharkhand Madhupur news -नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ

Jharkhand Giridih news - भाजपा नेता हरमिंदर सिंह बग्गा का प्रयास लाया रंग , पीएम राहत कोष से मिली बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को दो दो लाख की राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News