
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा के निकट केरला समाजम के बगल में लोगों एवं आसपास के व्यवसायियों द्वारा भारी मात्रा में रोड के किनारे कचड़ा फेंका गया था. इसका भाजपा के साकची मंडल पूर्वी के महामंत्री रॉकी सिंह ने किया और सभी से आग्रह किया कि कृपया कचड़े को इधर-उधर ना फेंके. कचड़े को कचड़ा उठाने वाले व्यक्ति जो आते हैं, जमशेदपुर अक्षेस के लोग उन्हीं को सौंपा जाये. इससे हमारे मोहल्ले में गंदगी नहीं फैलेगी. किसी तरह की महामारी नहीं होगी और वातावरण साफ सुथरा रहेगा. लोगों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की और जमशेदपुर अक्षेस के माध्यम से कचड़ा उठाया गया. उनके साथ साकची मंडल के पदाधिकारी जोगराज सिंह, अमन कानडयारे, ऋषि, प्रेम सिंह, बाबू और स्थानीय लोग उपस्थित थे.





