
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेलडीह चर्च स्कूल के पास बाइक सवार युवक ने सर्किट हाउस एरिया निवासी मो जमशेद अख्तर का मोबाइल छीन फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों बाइक सवार का पीछा भी किया पर बाइक सवार तेजी से फरार हो गया. घटना मंगलवार रात की है. इस संबंध में जमशेद ने बिष्टुपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत में जमशेद ने बताया है कि वह सर्किट हाउस एरिया में रहता है और रात को सड़क किनारे मोबाइल से बात करते हुए टहल रहा था. इतने में बाइक सवार एक युवक पीछे से आया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया. युवक ने हेलमेट नहीं पहनी थी. इधर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है.





