
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विगत दिनों पंजाब राज्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने के विरोध में भाजपाइयों ने बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रतिमा के नीचे काला बिल्ला लगाकर धरना देते हुए विरोध किया. इन्होंने कहा कि विगत दिनों पंजाब राज्य में प्रधानमंत्री के काफिले को 20 मिनट रोका गया और पंजाब पुलिस सड़क को अवरुद्ध करने वाले प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस चाय पीने का कार्य कर रही है, लेकिन उन्हें हटाने का कार्य नही कर रही थी, जिससे साफ पता चलता है, कि पंजाब पुलिस पंजाब की कांग्रेस सरकार के दवाब में ऐसा कार्य कर रही है, इसी के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में साकची स्थित बाबा साहेब अंबेडकर चौक पर उनके प्रतिमा के नीचे काला बिल्ला लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया.





